Mannarasala Snake Temple जहां हजारों नाग प्रतिमा, पूरी होती है मनोकामना

Update: 2024-08-06 07:55 GMT
Mannarasala Snake Temple ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में नागों को देवता मानकर उनकी पूजा अर्चना की जाती है और इसी से जुड़ा एक बड़ा पर्व नाग पंचमी देशभर में मनाया जाता है जो कि हर साल सावन में पड़ता है। पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है और इस माह नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।
 इस दिन शिव और नाग देवता की पूजा करने का विधान होता है। ऐसे में नाग पंचमी के मौके पर हम आपके लिए देश के अनोखे मंदिर के बारे में बता रहे हैं जहां 30 हजार से भी अधिक नाग प्रतिमाएं बनी हुई हैं तो आइए जानते हैं।
 मन्नारशाला नाग मंदिर केरल—
भारत देश में कई प्रसिद्ध नाग मंदिर हैं जिन्हें देखकर कोई भी आश्चर्य चकित हो सकता है। ऐसा ही एक मंदिर केरल के आलपुज्हा शहर से करीब 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिसे मन्नारशाला नाग मंदिर के नाम से जाना जाता है इस पवित्र स्थल की खास बात यह है कि यहां एक नहीं बल्कि हजारों नाग प्रतिमाएं हैं नाग पंचमी के शुभ अवसर पर यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है भक्त यहां नाग देवता के दर्शन व पूजन के लिए आते हैं।
 आपको बता दें कि नाग देवता का यह मंदिर 16 एकड़ से अधिक जगह पर फैला हुआ है यहां चारों ओर नाग प्रतिमाएं भी दिखाई देती हैं नागपंचमी व अन्य शुभ दिनों पर यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती हैं यहां के मुख्य नाग देवता नागराज और नागयक्षी हैं। मान्यता है कि इनकी पूजा अर्चना करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और भय दंर्ष का भय भी समाप्त हो जाता है।
 
Tags:    

Similar News

-->