दिवाली पर ऐसे बनाए घर को खूबसूरत, अपनाए ये आसान तरीका

दीपावली का त्योहार दुनियाभर में एक साथ मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। वहीं, अगले चार दिनों तक दिवाली की धूम रहती है।

Update: 2021-11-01 03:59 GMT

दीपावली का त्योहार दुनियाभर में एक साथ मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। वहीं, अगले चार दिनों तक दिवाली की धूम रहती है। धार्मिक ग्रंथों को पांच दिवसीय दिवाली में पहले दिन 'धनतेरस', दूसरे दिन 'नरक चतुर्दशी', तीसरे दिन 'दीपावली', चौथे दिन 'गोवर्धन पूजा' और पांचवे दिन 'भाई दूज और यम द्वितीया' मनाई जाती है। इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। इसी क्रम में लोग अपने घरों की साफ-सफाई कर रहे हैं। साथ ही लाइट्स लगाकर सजा रहे हैं। अगर आप भी दिवाली पर घर की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें-

ईको-फ्रेंडली रंगोली बनाएं
बाजार में मिलने वाले रंगों में हानिकारक रासायनिक पदार्थ मिले होते हैं, जो पर्यावरण के लिए अनुकूल नहीं है। इसके बदले में आप प्राकृतिक रंगों से रंगोली बनाएं। इसके लिए आप फूल और पत्तियों का सहारा ले सकते हैं। आप चाहे तो गेंहू और चावल के आटे से भी रंगोली बना सकते हैं।
फेयरी लाइट लगाएं
अगर आप दिवाली पर अपने घर की खूबसूरत बढ़ाना चाहते हैं, तो फेयरी लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो फोटो फ्रेम भी लगा सकते हैं। इसमें फैमली फोटो का भी यूज कर सकते हैं। आप गार्डन में भी फेयरी लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कलरफुल दीयों का यूज करें
दिवाली दीपों का त्योहार है। इस पर्व में घर को दीपों से सजाया जाता है। आप घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कलरफुल दीयों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में इको-फ्रेंडली (Eco Friendly) दिये भी मौजूद हैं। आप कलरफुल दीयों का इस्तेमाल कर घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
रंगीन मोमबत्तियां जलाएं
दिवाली के मौके पर मोमबत्ती से भी घर को सजाया जाता है। इस दिवाली रंगीन मोमबत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। आजकल रंगीन दीयों वाली मोमबत्तियां भी उपलब्ध हैं। आप इन चीजों का इस्तेमाल कर घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

Tags:    

Similar News