अक्टूबर 2026 के प्रमुख व्रत-त्यौहार: नवरात्रि से करवा चौथ तक की पूरी सूची
ज्योतिष न्यूज़ : अक्तूबर 2026 का महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े धार्मिक पर्व मनाए जाएंगे। शारदीय नवरात्रि के साथ दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा जैसे प्रमुख त्योहारों की धूम देखने को मिलेगी। इसके अलावा करवा चौथ और शरद पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। धार्मिक दृष्टि से भी यह महीना विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दौरान कई महत्वपूर्ण व्रत रखे जाएंगे और देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं अक्तूबर 2026 में कब-कब पड़ेंगे प्रमुख व्रत और त्योहार।
अक्तूबर 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
1 अक्तूबर – षष्ठी श्राद्ध
2 अक्तूबर – रोहिणी व्रत, सप्तमी श्राद्ध, गांधी जयंती
3 अक्तूबर – जीवित्पुत्रिका व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी, अष्टमी श्राद्ध
6 अक्तूबर – इंदिरा एकादशी
8 अक्तूबर – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
10 अक्तूबर – सर्वपितृ अमावस्या
11 अक्तूबर – शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना
16 अक्तूबर – सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
17 अक्तूबर – सरस्वती पूजा, तुला संक्रांति
19 अक्तूबर – दुर्गा अष्टमी, महानवमी, संधि पूजा
20 अक्तूबर – विजयादशमी/दशहरा, दुर्गा विसर्जन
22 अक्तूबर – पापांकुशा एकादशी
25 अक्तूबर – शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा
26 अक्तूबर – आश्विन पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती
27 अक्तूबर – कार्तिक मास आरंभ
29 अक्तूबर – करवा चौथ
शारदीय नवरात्रि 2026
शारदीय नवरात्रि इस साल 11 अक्तूबर 2026 से शुरू होकर 20 अक्तूबर 2026 तक चलेगा।
11 अक्तूबर 2026 - प्रतिपदा, घटस्थापना
12 अक्तूबर 2026 - द्वितीया
13 अक्तूबर 2026 - तृतीया
14 अक्तूबर 2026 - चतुर्थी
15 अक्तूबर 2026 - पंचमी
16 अक्तूबर 2026 - षष्ठी, दुर्गा पूजा प्रारंभ
17 अक्तूबर 2026 - सप्तमी, महासप्तमी
18 अक्तूबर 2026 - महाअष्टमी
19 अक्तूबर 2026 - महानवमी
20 अक्तूबर 2026 - विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन और नवरात्रि समापन
करवा चौथ 2026
साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।
चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 01:06 बजे से
चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्तूबर 2026 को रात 10:09 बजे तक
अक्तूबर 2026 के प्रमुख ग्रह गोचर
सूर्य देव 17 अक्तूबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
भौतिक सुख के कारक ग्रह शुक्र 3 अक्तूबर 2026 से अपनी ही राशि तुला में वक्री हो जाएंगे।
31 अक्तूबर 2026 को सौभाग्य और समृद्धि के कारक ग्रह गुरु बृहस्पति का सिंह राशि में गोचर होगा।