Mahashivratri 2025 इस साल महासंयोग में मनेगी शिवरात्रि

Update: 2025-02-25 09:50 GMT
Mahashivratri ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।
मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव की कृपा बरसती है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शिव पूजन की सभी सामग्री आपको बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
महाशिवरात्रि पूजा सामग्री—
आपको बता दें कि महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में सबसे पहले भगवान शिव की प्रतिमा या तस्वीर और शिवलिंग, बेलपत्र, भाग, धतूरा, मदार पुष्प या पुष्पों की माला, शमी के पत्ते, कमल और सफेद पुष्प, गाय का दूध, दही, चीनी, गंगाजल, महादेव के वस्त्र,
माता पार्वती के श्रृंगार का सामान, वस्त्र, जनेउ, चंदन, केसर, अक्षत, इत्र, लौंग, छोटी इलायची, पान सुपारी, मौली, रक्षा सूत्र, भस्म, अभ्रक, कुश का आसन, शहद, बेर, मौसमी फल, खस, शिव चालीसा, शिव आरती, महाशिवरात्रि व्रत कथा की किताब, भोग के लिए हलवा, ठंडाई या लस्सी।
 हवन की सामग्री—
दान का सामन जैसे वस्त्र, अन्न, गुड़, घी आदि, आरती के लिए दीपक, गाय का घी और कपूर
Tags:    

Similar News