Mahashivratri ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।
मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी दिन बुधवार यानी आज मनाया जा रहा है।
इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ ही अगर भोलेनाथ के चमत्कारी मंत्रों का जाप श्रद्धा भाव से किया जाए तो भगवान की शीघ्र कृपा प्राप्त होती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं महादेव के शक्तिशाली मंत्र।
महादेव का शक्तिशाली मंत्र—
1. महामृ्त्युंजय मंत्र
ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
2. ऊं नमो भगवते रुद्राय नमः
3. ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
4. ऊं पषुप्ताय नमः
5. ऊं नमः शिवाय
Mahashivratri 2025 chant lord shiv mantra on mahashivratri
6. शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च
मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च
7. ऊं ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय
8. ऊं पार्वतीपतये नमः
9. ऊं पशुपतये नमः
10. नमो नीलकण्ठाय नम:
भूलकर भी न करें ये गलतियां—
भगवान भोलेनाथ की पूजा में भूलकर भी केतकी के पुष्प अर्पित नहीं करने चाहिए इसे अच्छा नहीं माना जाता है ऐसा करने से पाप लगता है। इसके अलावा शिव पूजा में कभी भी हल्दी और कुमकुम का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि भोलेनाथ की पूजा में इसे निषेध माना गया है।
Tags: