Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी को क्यों समर्पित है शुक्रवार का दिन? जानें मां लक्ष्मी की उत्पत्ति की कथा
सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा के लिए समर्पित है. उसी तरह शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Maa Lakshmi Puja: सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा के लिए समर्पित है. उसी तरह शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है. मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है. कहते हैं कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से घर में दरिद्रता नहीं रहती और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है. धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी बहुत चंचल होती हैं. वह किसी भी जगह अधिक समय तक नहीं रहती. ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मां लक्ष्मी की नियमित रूप से उपासना करनी जरूरी है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मां लक्ष्मी भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की अर्धांग्नी हैं और क्षीर सागर में उनके साथ ही रहती हैं. आइए जानते हैं मां लक्ष्मी की उत्पत्ति कैसे हुई और इससे जुड़ी धार्मिक कथा के बारे में.