मां दुर्गा की इन राशियों पर रहेगी असीम कृपा

शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022, सोमवार से शुरू हो गए हैं। नवरात्रि के पहले दिन मा दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने वाले भक्तों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है।

Update: 2022-09-26 04:56 GMT

शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022, सोमवार से शुरू हो गए हैं। नवरात्रि के पहले दिन मा दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने वाले भक्तों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ राशियों पर माता रानी की विशेष कृपा रहेगी।

1. तुला- नवरात्रि में तुला राशि वालों पर माता रानी की विशेष कृपा रहेगी। इन राशियों के लिए इस दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत लाभकारी रहेगी। जीवन में खुशहाली आएगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। करियर में तरक्की मिलेगी।

2. मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए नवरात्रि के नौ दिन बेहद शुभ रहने वाले हैं। इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भूमि व वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

3. कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए नवरात्रि का पावन पर्व शुभ समाचार ला सकता है। इस दौरान कुंभ राशि वालों पर मां दुर्गा की असीम कृपा रहेगी। करियर से जुड़ी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

4. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए नवरात्रि का पावन पर्व जीवन में खुशियों की सौगात ला सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। धन आगमन के योग बनेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से मुक्ति के योग बनेंगे।


Tags:    

Similar News

-->