शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए आइये जानते है ये खास उपाय

शास्त्रों में जूते -चप्पल का दान करना काफी शुभ

Update: 2023-02-22 17:19 GMT

फाइल फोटो


जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सनातन धर्म में दान देने की परंपरा सदियों से चले आ रही है। दान कई प्रकार के होते हैं जिसमें गुप्त दान का सबसे बड़ा दान माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि दान कपने से व्यक्ति को हर कष्ट, पाप से छुटकारा मिल जाता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से किसी गरीब, जरूरतमंद या फिर ब्राह्मण को दान देता है, तो उसके साथ-साथ पूरे परिवार को पुण्य की प्राप्ति होती है। हर कोई अपने यथार्थ के हिसाब से दान करता है। लेकिन आप चाहे तो इन तीन चीजों का जरूर दान कर सकते हैं।

इन तीन चीजों का करें दान

मांग का टीका

हिंदू धर्म में माना जाता है कि संभव है, तो मांग का टीका जरूर दान करना चाहिए। ऐसा करने से पति के ऊपर आने वाला हर संकट समाप्त हो जाता है। इसके साथ ही पति की तेजी से तरक्की होती है।

जूते- चप्पल

शास्त्रों में जूते -चप्पल का दान करना काफी शुभ माना जाता है। जहां एक ओर इसे 'काल' से जोड़ा जाता है। कि आने वाले समय में किसी भी तरह का संकट, बीमारी, आर्थिक समस्याओं जैसे समस्याओं से बचाव होगा। इसके अलावा शनि की साढ़े साती और ढैय्या से भी मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि शनि दोष पैरों से ही चढ़ता है। इसलिए शनिवार के दिन काली रंग के जूते-चप्पल दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Tags:    

Similar News

-->