जनवरी में जन्म लेने वाले ये दूसरों का दिल जीत लेने में सबसे आगे, जानें मगर क्यों है इनमे कमिया

साल का पहला महीना जनवरी होता है। इस महीने में कई लोग अपना जन्मदिन मनाते हैं।

Update: 2021-01-03 08:08 GMT

जनता से रिश्ता बेवङेस्क| साल का पहला महीना जनवरी होता है। इस महीने में कई लोग अपना जन्मदिन मनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जनवरी माह में जन्म लेने वाले लोग रंग-रूप, स्वभाव और गुण-दोषों के बारे में जाना जाता हैं। कहते हैं कि इस महीने जन्म लेने वाले जातकों में कई खूबियां तो कई दोष भी पाए जाते हैं। जानिए जनवरी माह में जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव-

अच्छा बोलने वाले-

कहते हैं कि जनवरी में जन्मे लोग उसूलों और आदर्शों को प्रियॉरिटी में रखते हैं। समाज में इनकी छवि साफ-सुथरी होती है। इनकी संवाद शैली बेहद अच्छी होती है। अपनी बातों से यह दूसरों का दिल जीत लेते हैं। बातचीत के दौरान यह अपने विचारों को खुलकर रखते हैं।

 इस क्षेत्र में होते हैं सफल-

जनवरी में जन्मे जातक करियर में अपार सफलता हासिल करते हैं। यह अपनी मेहनत के बल पर सफल होते हैं। इस महीने में जन्म लेने वाले जातक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आर्मी, चार्टेड अकांउटेंट, लेक्चररशिप या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग फील्ड में सफलता पाते हैं।

इनमें होती हैं ये कमियां-

जनवरी में जन्म लेने वाले जातक अपनी कमियों को नजरअंदाज करने वाले होते हैं। इसलिए यह अक्सर धोखा खाते हैं। यह दूसरों की बात सुनने से पहले ही रिएक्ट करते हैं। यह दूसरों के समय की कद्र नहीं करते हैं।

Tags:    

Similar News