Chandra Grahan: पूरे भारत में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण जारी, लेटेस्ट तस्वीरें देखें

रायपुर की तस्वीरें देखें।

Update: 2022-11-08 12:28 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

 

 

 

 

 

नई दिल्ली: यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखना शुरू हो गया है। सबसे पहले यह अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखा। भारत से पहले यह नजारा चीन, अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में दिखा। भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 5.30 बजे से 6.20 बजे तक रहेगा। सूतक काल सुबह 8.29 बजे से शुरू हो गया था। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले प्रारम्भ हो जाता है। सूतक काल में पूजा निषेध होती है। ऐसे में सुबह सूतक लगते ही मंदिरों के पट बंद कर दिए गए थे। चंद्र ग्रहण के कारण ही देव दीपावली सहित सभी उपक्रम पहले हो गए। चंद्र-ग्रहण को एक विशेष खगोलीय घटना माना जाता है वहां चंद्रमा को मन का कारक मानते हुए इसके व्यापक प्रभाव की बात ज्योतिषविद कहते हैं।
 शाम 6.20 पर चंद्र ग्रहण खत्म हो जाने पर सूतक काल भी समाप्त हो जाएगा। मंदिरों में साफ सफाई होगी और उसके कपाट दर्शन व पूजा पाठ के लिए खोल दिए जाएंगे। घर में भी साढ़े छह बजे से पूजा पाठ की जा सकती है।
Full View
ग्रहण के बाद अपने और घर के शुद्धिकरण के लिए करें ये कार्य
- धार्मिक मान्यताओं में ग्रहण को अशुभ माना गया है। इससे नकारात्मकता फैलती है। इससे दूर करने के लिए ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें और धूप जलाकर पूरे घर में धुआं करें। ऐसा करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते हैं।
- चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद व्यक्ति स्नान जरूर करना चाहिए। नहाने के बाद साफ कपड़े पहनें।
- नहाना संभव न हो तो खुद पर गंगा जल छिड़क लें।
- ग्रहण के बाद व्यक्ति को जल में तुलसी के पत्ते को डालकर ग्रहण करना चाहिए। हिन्दू धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र माना जाता है और औषधीय गुणों के कारण इसका महत्व अधिक बढ़ जाता है।
Tags:    

Similar News