अंक 1
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके काम को सराहना मिलेगी और आप भाग्य के भरोसे आज के दिन को बेहतर बना पाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 2
माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके कामों को आगे बढ़ाएगा। संतान को सुख की प्राप्ति होगी और आपकी लव लाइफ में भी अच्छा समय रहेगा जिसकी वजह से आज प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका आएगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा और स्थिति को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना होगा। आपके शत्रु चाह कर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, आप उन पर भारी पड़ेंगे।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया
अंक 4
संतान के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। वे पूरे परिश्रम से अपने हर काम को अंजाम देंगे। वहीं प्रेम के मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका प्रियतम प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकता है।आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आज आपको फायदा होगा।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- नारंगी
अंक 5
आज बनते काम अटक सकते हैं। कार्य क्षेत्र में मेहनत जारी रखें और थोड़ा इंतजार करें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। आपकी बातों को लोगों द्वारा सराहना मिलेगी और आप महफिल की जान बनेंगे। कुछ ऐसा खास हो सकता है, जो आपको हद से ज्यादा खुशी दे।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- सफेद
अंक 6
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में प्यार की वृद्धि होगी। हालांकि लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन बेहतर बनेगा और घर में सुख शांति आएगी। वहीं कार्य क्षेत्र की बात करें, तो आपको अपने काम पर फोकस करना होगा, क्योंकि आपका मन भटक सकता है।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला
अंक 7
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग होगी। संपत्ति खरीदने की दिशा में कोई प्रयास कर सकते हैं। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा और प्यार भरी बातों से अपने प्रियतम का मन मोह लेंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
अंक 8
शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वे आपके विरुद्ध खड़े हो सकते हैं। स्वास्थ्य कष्ट होने की भी संभावना है। दांपत्य जीवन थोड़ा नीरस रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। ख़र्च अधिक रहेंगे। कोई ऐसी बात ना कहें, जो आपके प्रियतम को बुरी लगे। कार्य क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे।
शुभ अंक-25
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक बीतेगा। आप मन से प्रसन्न रहेंगे, इसलिए हर काम को पूरी एनर्जी के साथ करेंगे, जिससे कार्य में सफलता मिलेगी। हालांकि वाणी में कड़वाहट काम खराब भी कर सकती है, इस पर ध्यान दें। परिवार में कुछ लोगों की नाराज़गी आपको परेशान करेगी।
शुभ अंक-21
शुभ रंग- हरा