जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
धर्म-कर्म के कार्य में रुचि बढ़ेगी। खुद को साबित करने के लिए आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपको गलत कार्यों में फंसाने की कोशिश करेंगे। आप सतर्क हैं, परन्तु सलाह है कि हर किसी पर विश्वास न करें।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – गोल्डन
अंक - 2
कार्य-व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम अथवा पार्टी में भाग ले सकते हैं। मन शांत व प्रसन्न रहेगा। खान-पान का पूरा आनन्द उठाएंगे। परन्तु अपनी जिम्मेदारियों को जरूर निभाएं।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – गुलाबी
अंक 3
नई नौकरी मिलने की संभावना है। विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। आप घिसे-पिटे रास्ते को छोड़ नया रास्ता अपनाएं। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – गोल्डन
अंक 4
सोशल मीडिया के माध्यम से किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। आज आप चल-अचल प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, जैसे घर, कार आदि। पिता की सेहत खराब हो सकती है, उनका विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - लाल
अंक 5
आर्थिक नुकसान हो सकता है। धन से जुड़े हुए फैसले सोच-समझकर लेना ही बेहतर होगा। अदालती व कानूनी मामलों पर विशेषज्ञ की सलाह लें, नहीं तो मामला गंभीर हो जाएगा। प्रेमी-प्रेमिका में मेल मुलाकात होगी।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – हरा
अंक 6
कार्य-व्यापार में आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ऑफिस में बॉस आपके कार्य की तारीफ करेगा। न्याय के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला
अंक 7
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके हित में होंगी। आज का दिन आपके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। प्रेमी-प्रेमिका में नोंक-झोंक हो सकती है। प्यार से समझाने से सहयोग बना रहेगा। आज का दिन बच्चों के साथ समय गुजारने के लिए भी अच्छा है।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - लेमन
अंक- 8
किसी नए कार्य के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश रहेंगे। पति–पत्नी में प्रेम-भाव बना रहेगा। बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बनाएं। बच्चों के ऊपर राजकीय कार्यों में निराशा हाथ आ सकती है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग- सफेद
अंक- 9
कार्यक्षेत्र के लिए दिन प्रतिकूल है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है, सावधान रहें नहीं तो आपको ज्यादा कष्ट झेलना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - लेमन
Tags: