दिवाली पर भगवान विष्णु के बिना क्यों होता है लक्ष्मी पूजन, जानिए
दिवाली पर भगवान विष्णु के बिना क्यों होता है लक्ष्मी पूजन
जीवन में तमाम जरूरतों को पूरा करने के लिए धन की जरूरत होती है और धन-धान्य का सुख मां लक्ष्मी की कृपा से प्राप्त होता है. मां लक्ष्मी की साधना-आराधना का दिन है दीपावली, जो कि अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व माना जाता है. मान्यता है कि दीपावली पर्व पर माता लक्ष्मी की साधना-आराधना करने से पूरे साल आर्थिक मजबूती बनी रहती हैं. मां लक्ष्मी की कृपा से धन का भंडार भरा रहता है और सभी प्रकार के सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. दीपवली के दिन ही ऋद्धि-सिद्धि के दाता और प्रथम पूजनीय माने जाने वाले गणपति की भी विशेष रूप से साधना होती है, जिनकी कृपा से पूरे साल जीवन में सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हैं. ऐसे में हर कोई शुभ एवं लाभ की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी के साथ विशेष रूप से गणपति का विधि-विधान से पूजा करता है.