जानें मंगल गोचर का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में मंगल राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। मंगल ग्रह को साहस, शौर्य व पराक्रम का कारक माना गया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में मंगल राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। मंगल ग्रह को साहस, शौर्य व पराक्रम का कारक माना गया है। मंगल ग्रह 10 अगस्त 2022, बुधवार को रात 09 बजकर 43 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृष राशि में मंगल 14 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार तक रह कर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे। शुक्रदेव की राशि वृषभ में मंगल के गोचर करने से राहु के साथ उनकी युति खत्म हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह की जिन राशियों पर कृपा होती है, उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर होता है। जानें मंगल गोचर का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-
वृषभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको किसी वाद-विवाद से छुटकारा मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। इस दौरान कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है।
कर्क- मंगल राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों की आर्थिक उन्नति हो सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिलने के आसार हैं। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। मंगलदेव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। निवेश के लिए यह समय उत्तम रहेगा।
धनु- धनु राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ रहेगा। यह समय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफल होंगे।