जानें बुध राशि परिवर्तन का किन राशि वालों को होगा लाभ
जुलाई में ग्रहों के राजकुमार बुध की स्थिति में तीन बार बदलाव होना था।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जुलाई में ग्रहों के राजकुमार बुध की स्थिति में तीन बार बदलाव होना था। जिसमें से बुध की स्थिति में दो बार परिवर्तन हो चुका है। अब बुध 31 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह के सिंह राशि में जाने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों को बुध गोचर की अवधि में अपार सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। जानें बुध राशि परिवर्तन का किन राशि वालों को होगा लाभ-
कर्क- कर्क राशि वालों को बुध के सिंह राशि में जाने का लाभ मिलेगा। इस दौरान व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस अवधि में किसी भी बड़े निवेश से बचें। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई नौकरी मिलने के आसार हैं। वाणी पर संयम बरतें, अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
कन्या- कन्या राशि वालों को बुध के सिंह राशि में प्रवेश करने से लाभ ही लाभ हो सकता है। हालांकि इस दौरान आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है, अन्यथा आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ तालमेल बना कर रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को बुध गोचर काल में पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपको करियर में सीढ़ियां चढ़ने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपके स्वभाव में परिवर्तन आ सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
मकर- मकर राशि वालों को बुध गोचर काल में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, अन्यथा तनाव की स्थिति बन सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहें।