जानिए 31 अगस्त तक किस राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन को बेहद खास माना गया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन को बेहद खास माना गया है। शुक्र को सुख-सुविधाओं, ऐश्वर्य, वैभव, व धन आदि का करक माना जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को आर्थिक उन्नति के साथ जीवन में तरक्की भी मिल सकती है। शुक्र 07 अगस्त 2022 कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र 31 अगस्त तक रहेंगे। जानें 31 अगस्त तक किन राशि वालों का होगा भाग्योदय-
मेष- मेष राशि वालों के लिए शुक्र गोचर जीवन में सफलता लेकर आएगा। इस दौरान मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि संभव है। रोजगार की तलाश करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
वृषभ- वृषभ राशि वालों के जीवन में इस दौरान सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको वेतन वृद्धि के साथ नौकरी में तरक्की मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय है।
तुला- तुला राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपतो नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। निवेश का लाभ भविष्य में मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।