जानिए इस सप्ताह किस राशि के लोगों को मिलेगा लाभ और किसे हानि
29 अगस्त 2022, सोमवार से नया सप्ताह शुरू हो चुका है। हर सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 29 अगस्त 2022, सोमवार से नया सप्ताह शुरू हो चुका है। हर सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। जानें इस सप्ताह किन राशि वालों को मिलेगा लाभ व किन राशि के जातकों को होगी हानि-
मेष राशि- मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। आय में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी।
वृषभ- यह सप्ताह बहुत खूबसूरत रहेगी। घर परिवार में सुख-शांति रहेगी। नया वाहन या भवन खरीदने के योग बनेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। आय में वृद्धि होने की संभावना है।
मिथुन- सप्ताह की शुरुआत में दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क- सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। धन की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा समय रहेगा। नौकरी में सफलता के योग बनेंगे।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी में बदलाव के प्रबल योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
कन्या- कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
तुला- तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। लव लाइफ के लिए भी अच्छा समय है। नौकरी में आपको प्रशंसा मिल सकती है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यस्थल पर विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। इस अवधि में आपको लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है। मानसिक तनाव में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
धनु- इस सप्ताह आपका भाग्य साथ देगा। रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि संभव है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे। लव लाइफ के लिए अच्छा समय है।
मकर- इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में तनाव हो सकता है। वाणी में मिठास रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है। व्यापारियों के लिए अच्छा समय रहेगा।
कुंभ- इस सप्ताह व्यापारियों को ज्यादा चिंता सता सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। मान-सम्मान प्राप्त होगा।
मीन- सप्ताह की शुरुआत में मानसिक व शारीरिक तनाव हो सकता है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। आय में वृद्धि संभव है।