किस राशि के लिए कौनसा धातु रहेगा फायदेमंद जान ले

Update: 2023-06-20 11:53 GMT
हमारे देश में ज्योतिष का बड़ा महत्व हैं और लोग ज्योतिष से जुड़े ऐसे कई कार्य करते है जो उनके जीवन को सुगम बनाने का काम करें। इन्हीं ज्योतिष कार्यों में एक है राशि के हिसाब से धातु ग्रहण करना जो व्यक्ति के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं। आपने कई लोगों को देखा होगा जो कई तरह की अंगूठियाँ या चेन या किसी भी तरह की विभिन्न धातुओं की वस्तुएं धारण करते हैं। क्योंकि ये धातुएं ग्रह दोष को दूर करती है और व्यक्ति के जीवन की विपदाओं का नाश करती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कौनसी धातु किस राशि के लिए भाग्यशाली होती हैं।
* सोना
गुरु सोने का कारक ग्रह है। ये धातु मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के लिए शुभ रहती है।
* तांबा
इस धातु का कारक ग्रह सूर्य है। जिन लोगों की राशि मेष, सिंह या वृश्चिक है, उनके लिए ये धातु फायदेमंद रहती है।
* लोहा
ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव लोहे के कारक ग्रह हैं। ये धातु, मकर और कुंभ के लिए श्रेष्ठ फल देने वाली मानी गई है।
* चांदी
इस धातु का स्वामी चंद्र है। ये धातु वृषभ, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन के लिए फायदेमंद होती है।
* पीतल
इस धातु का संबंध गुरु ग्रह है। जिन लोगों की राशि मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन के लिए लाभदायक हो सकती है।
* कांसा
ये एक मिश्रित धातु है। ये बुध ग्रह से संबंधित धातु मानी गई है। मिथुन और कन्या राशि के लिए ये धातु बहुत शुभ रहती है।
Tags:    

Similar News

-->