जानिए कहाँ दिखेगा साल का पहला चंद्रग्रहण

वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा।

Update: 2022-05-15 05:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। साल 2022 में लगने वाले दोनों चंद्रग्रहण ही पूर्ण होंगे। साल का पहला चंद्रग्रहण दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। इस चंद्रग्रहण का असर भारत में कम पड़ेगा।

चंद्रग्रहण का समय (Chandra Grahan 2022 Timings In India)-
काशी के ज्योतिषाचार्य पं. श्रीराम द्विवेदी के अनुसार, साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 दिन सोमवार को सुबह 08 बजकर 59 मिनट पर लगेगा और सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में इस ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां पर सूतक काल मान्य नहीं होगा।
कहां दिखेगा साल का पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022 visibility in India)-
साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा। भारत में यह चंद्रग्रहण नजर नहीं आएगा, जिसके कारण देश में सूतककाल मान्य नहीं होगा।
साल का दूसरा चंद्रग्रहण कब लगेगा?
साल का दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। जब पृथ्वी पर छाया चंद्रमा पर आती है तो चंद्र ग्रहण लगता है।
वैशाख पूर्णिमा 2022 स्नान दान-
उदया तिथि के अनुसार, स्नान दान की वैशाख पूर्णिमा 16 मई को है। चंद्रग्रहण के समापन के बाद पूर्णिमा का स्नान दान किया जा सकेगा।
Tags:    

Similar News