जाने कब है धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज कार्तिक माह की पंचमी तिथि है। आज से कार्तिक स्नान का भी प्रारंभ हो गया है। इस माह में गंगा स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है।

Update: 2021-10-26 04:31 GMT

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज कार्तिक माह की पंचमी तिथि है। आज से कार्तिक स्नान का भी प्रारंभ हो गया है। इस माह में गंगा स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक माह में धनतेरस, दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, प्रसिद्ध छठ पूजा, रमा एकादशी, देवुत्थान एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार होते हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि ये प्रमुख व्रत एवं त्योहार किस दिन और किस तारीख को हैं। इस माह में रमा एकादशी का दिन दिवाली पूर्व माता लक्ष्मी की पूजा का अच्छा अवसर होता है।

कार्तिक माह 2021 व्रत एवं त्योहार
24 अक्टूबर: दिन: रविवार: करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
01 नवंबर: दिन: सोमवार: रमा एकादशी
02 नवंबर: दिन: मंगलवार: धनतेरस, भौम प्रदोष
03 नवंबर: दिन: बुधवार: नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि
04 नवंबर: दिन: गुरुवार: दीपावली
05 नवंबर: दिन: शुक्रवार: गोवर्धन पूजा
06 नवंबर: दिन: शनिवार: भाईदूज
08 नवंबर: दिन: सोमवार: खरना (छठ पूजा), विनायक चतुर्थी
10 नंवबर: दिन: बुधवार: छठ पूजा
14 नवंबर: दिन: रविवार: देवुत्थान एकादशी
16 नवंबर: दिन: मंगलवार: भौम प्रदोष
18 नवंबर: दिन: गुरुवार: कार्तिक पूर्णिमा
कार्तिक माह व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होता है। इसमें अखंड सौभाग्य का व्रज करवा चौथ आने वाला है, जो 24 अक्टूबर को है। इसके बाद से देशभर में दिवाली की धूम शुरु हो जाएगी। दिवाली का प्रारंभ धनतेरस से होता है। इस दिन लोग आभूषण, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करते हैं।

Tags:    

Similar News

-->