जानिए छिपकली के शरीर पैर गिरने से क्या होता है

Update: 2023-06-17 14:08 GMT
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति पर छिपकली गिर जाए तो उसके शकुन और अपशकुन होते हैं। आज जानते है छिपकली के शरीर पर गिरने के संकेत -
1. स्त्री के बाएं अंग पर छिपकली गिरना शुभ और दाएं अंग पर गिरना अशुभ होता है। पुरूषों में यह ठीक उलटा होता है।
2. छिपकली अगर किसी आदमी के माथे पर दायीं ओर गिरती है तो जल्द ही प्रॉपर्टी मिलने वाली है ऐसा माना जाता है। अगर स्त्री के माथे पर बायीं ओर छिपकली गिरे उन्हें भी फायदा होता है।
3. छिपकली का दाएं कान पर गिरना लाभ का सूचक है इससे आभूषण की प्राप्ति होती है। बाएं कान पर छिपकली के गिरने से उम्र बढ़ना माना जाता है।
4. अगर किसी व्यक्ति के दांए पैर के तलवे पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब है धन संपत्ति की प्राप्ति होगी बाएं पैर पर गिरने आर्थिक नुकसान होता है।
5. किसी की नाभि पर छिपकली गिर जाए तो बड़ा ही शुभ माना जाता है। बड़े सपने पूरे होते हैं।
6. अगर किसी व्यक्ति के कमर के बीच में छिपकली गिरे तो यह संकेत है कि आर्थिक फायदा मिलने वाला है।
7. किसी व्यक्ति की नाक पर छिपकली गिरे तो यह संकेत है कि आपका भाग्य जगने वाला है। जीवन में आगे की ओर बढ़ेंगे।
8. किसी व्यक्ति की गर्दन पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब है कि उसका इज़्ज़त और यश बढ़ने वाला है।
9. अगर दाहिने गाल पर छिपकली गिरे तो यह माना जाता है कि व्यक्ति की उम्र बढ़ी है। बीमार व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
10. सीने के दाहिनी ओर छिपकली गिरना अच्छा शकुन माना जाता है।
Tags:    

Similar News

-->