जनता से रिश्ता वेबडेस्क।     आज 08 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat) है. आज का यह व्रत पुत्र प्राप्ति के शुभ योग से भरा हुआ है. जैसा कि आपको पता है कि सावन सोमवार व्रत पुत्र प्राप्ति और मनचाहे जीवनसाथी की मनोकामनाओं की पूर्ति करता है. लेकिन आज श्रावण पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi) होने से आज के दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. जिन लोगों को पुत्र प्राप्ति की चाह है, उसे आज व्रत अवश्य रखना चाहिए क्योंकि आपके उद्देश्य की पूर्ति के लिए भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु दोनों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं अंतिम सावन सोमवार व्रत के पूजा मुहूर्त, शुभ योग और शिव मंत्र के बारे में.

सावन सोमवार व्रत 2022 मुहूर्त एवं शुभ योग
आज प्रात:काल से लेकर सुबह 06 बजकर 56 मिनट तक इंद्र योग है, वहीं रवि योग सुबह 05 बजकर 28 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक है. आज का शुभ समय सुबह 11 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक है. ये दोनों ही योग शिव पूजा के लिए अच्छे हैं.
आज बना है शुभ योग
आज सावन सोमवार के दिन एकादशी का शुभ संयोग बना है. आज सावन सोमवार व्रत के साथ श्रावण पुत्रदा एकादशी है. ये दोनों ही व्रत पुत्र प्राप्ति के लिए उत्तम हैं. इसके अलावा जिन्हें भगवान शिव और श्रीहरि की पूजा साथ करनी है, उनके लिए तो यह दिन और भी अच्छा है. ऐसा संयोग बहुत कम बनता है. भगवान शिव और विष्णु जी की कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
शिव पूजा मंत्र
1. ओम तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।
2. ओम नम: शिवाय
3. ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
4. नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:।।
पुत्र प्राप्ति के लिए श्रीकृष्ण मंत्र
ॐ देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते।
देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।
आज आप पूजा के समय इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं. जो लोग पुत्र प्राप्ति के लिए आज व्रत रखे हैं, उनको पूजा के समय श्रीकृष्ण मंत्र का जाप करना चाहिए.


Tags: