जानिए जून 2022 अंतिम सप्ताह के शुभ मुहूर्त
जून का अंतिम सप्ताह 26 जून रविवार से शुरु हो रहा है. इस अंतिम सप्ताह में जुलाई के दो दिन भी शामिल हैं. इस सप्ताह में आपको विवाह, जनेऊ, गृह प्रवेश, नामकरण, खरीदारी या मुंडन संस्कार कराना है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जून का अंतिम सप्ताह 26 जून रविवार से शुरु हो रहा है. इस अंतिम सप्ताह में जुलाई के दो दिन भी शामिल हैं. इस सप्ताह में आपको विवाह, जनेऊ, गृह प्रवेश, नामकरण, खरीदारी या मुंडन संस्कार कराना है, तो आपको इस हफ्ते के शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) को एक बाद जरूर देख लेना चाहिए. इससे आपको एक अनुमान हो जाएगा कि कौन सा दिन आपके मांगलिक कार्य के लिए उचित होगा. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त के बारे में.
जून 2022 अंतिम सप्ताह के शुभ मुहूर्त
जून नामकरण मुहूर्त 2022
इस सप्ताह में यदि आपको अपने बेटे या बेटी का नाकमरण संस्कार करना है, तो इस कार्य के लिए सिर्फ एक दिन शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है. 26 जून का दिन नामकरण संस्कार के लिए अच्छा है. वैसे भी इन दिन रविवार और रवि प्रदोष व्रत भी है.
जून गृह प्रवेश मुहूर्त 2022
यदि आप इस सप्ताह अपने नए घर में गृह प्रवेश की योजना बना रहे हैं, तो आपको शुभ मुहूर्त को लेकर निराशा होगी क्योंकि इस हफ्ते गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है.
जून मुंडन मुहूर्त 2022
जून के अंतिम सप्ताह में आपको अपने बच्चे का मुंडन संस्कार कराना है, तो इसके लिए 30 जून और 02 जुलाई का दिन शुभ है. आप अपनी सुविधानुसार इन दो तारीखों में से कोई भी एक का चयन कर सकते हैं.
जून जनेऊ मुहूर्त 2022
आपको इस सप्ताह में अपने लाडले का उपनयन संस्कार यानी जनेऊ संस्कार कराना है, तो यह संभव नहीं हो पाएगा. इस सप्ताह में जनेऊ संस्कार के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. आपको इसके लिए प्रतीक्षा करनी होगी.
जून विवाह मुहूर्त 2022
जून के आखिरी सप्ताह में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है. इस सप्ताह यदि आप शादी की कोई योजना बना रहे हों, तो उसे अगले सप्ताह तक के लिए टाल सकते हैं.
जून खरीदारी मुहूर्त 2022
इस सप्ताह में आपको कोई नई गाड़ी खरीदनी है या फिर मकान, प्लॉट, फ्लैट आदि खरीदना है, तो आप 28 जून, 29 जून और 30 जून में से किसी भी एक दिन खरीदारी कर सकते हैं. इसे लिए बयाना दे सकते हैं.