जानें साल 2023 में गृह प्रवेश करने का शुभ मुहूर्त और समय

Update: 2022-12-12 06:08 GMT

आज के समय में हर किसी की चाहत होती है कि खुद के पैसों से लिया हुआ एक प्यारा सा घर हो। व्यक्ति अधिक मेहनत करता है जिससे वह अपने सपनों का घर बना सके। घर की हर एक छोटी सी छोटी चीज का ध्यान रखते हैं और घर बनकर तैयार हो जाता है, तो बिना मुहूर्त देखे हुए ऐसे ही शिफ्ट कर जाते हैं। लेकिन अगर गृह प्रवेश सही समय, तिथि पर न हुआ हो तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। शास्त्रों के अनुसार किसी भी शुभ काम को करने से पहले विधिवत पूजा पाठ करना चाहिए। अगर आप भी नए साल 2023 में गृह प्रवेश करने वाले हैं, तो जान लें कि कब बन रहा है शुभ मुहूर्त।

साल 2023 में गृह प्रवेश का मुहूर्त

25 जनवरी 2023, बुधवार- रात 8 बजकर 5 मिनट से 26 जनवरी सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक

27 जनवरी 2023, शुक्रवार सुबह 9 बजकर 10 मिनट से शाम 6 बजकर 37 मिनट तक

30 जनवरी 2023, सोमवार रात 10 बजकर 15 मिनट से 31 जनवरी सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक

फरवरी 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त

1 फरवरी 2023, बुधवार सुबह 7 बजकर 10 मिनट से दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक

8 फरवरी 2023, बुधवार रात 8 बजकर 15 मिनट से 9 फरवरी सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक

10 फरवरी 2023, शुक्रवार सुबह 00 बजकर 18 मिनट से 11 फरवरी सुबह 7 बजकर 3 मिनट तक

22 फरवरी 2023, बुधवार सुबह 6 बजकर 54 मिनट से 23 फरवरी 3 बजकर 24 मिनट तक

मार्च 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त

8 मार्च 2023, बुधवार सुबह 6 बजकर 39 मिनट से 9 मार्च सुबह 4 बजकर 20 मिनट तक

10 मार्च 2023, शुक्रवार सुबह 6 बजकर 37 मिनट से रात 9 बजकर 42 मिनट तक

13 मार्च 2023, सोमवार रात 9 बजकर 27 मिनट से 14 मार्च सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक

17 मार्च 2023, शुक्रवार सुबह 6 बजकर 29 मिनट से 18 मार्च 2 बजकर 46 मिनट तक

मई 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त

6 मई 2023, शनिवार रात 9 बजकर 13 मिनट से 7 मई सुबह 5 बजकर 36 मिनट तक

15 मई 2023, सोमवार सुबह 9 बजकर 8 मिनट से 16 मई सुबह 1 बजकर 3 मिनट तक

20 मई 2023, शनिवार रात 9 बजकर 30 मिनट से 21 मई सुबह 5 बजकर 27 मिनट तक

Tags:    

Similar News