जानिए आँखों का फड़कना हो सकता है मुसीबत का संकेत

मानव जीवन कठिनाइयों से भरा है। व्यक्ति के जीवन में प्रतिदिन कई प्रकार की घटनाएं घटित होती है बहुत सी घटनाएं ऐसी होती है

Update: 2021-12-19 08:06 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मानव जीवन कठिनाइयों से भरा है। व्यक्ति के जीवन में प्रतिदिन कई प्रकार की घटनाएं घटित होती है बहुत सी घटनाएं ऐसी होती है जिनपर व्यक्ति ध्यान नहीं देता है किन्तु इन सभी घटनाओं का हमारे जीवन में घटित होना प्रकृति द्वारा भविष्य में आने वाली घटनाओं का संकेत भी हो सकता है।

आँखों का फड़कना हो सकती है मुसीबत है संकेत:
स्त्रियों की बायीं आँख फड़कना: स्त्रियों और लड़की की बायीं आँख का फड़कना भविष्य में शुभ फल की प्राप्ति का संकेत होता है। यदि किसी लड़की की बायीं आँख सभी दिशाओं में फड़कती है तो उसके विवाह का अवसर आने वाला है।
पुरषों की बायीं आँख का फड़कना: जब किसी पुरुष की बायीं आँख फड़कती है तो यह उसके लिए किसी अशुभ का संकेत होता है। जब बायीं आँख की पलक और भौंह फड़कती है तो उसका झगड़ा उसके शत्रु से होने की सम्भावना होती है और शत्रुता बढ़ती है।
महिलाओं की दायीं आँख का फड़कना: किसी महिला की दायीं आँख का फड़कना अशुभ संकेत माना जाता है इस आँख के बार-बार फड़कने का मतलब होता है उसे किसी रोग का सामना करना पड़ सकता है।
पुरषों की दायीं आँख फड़कना: यदि किसी पुरुष की दायीं आँख फड़कती है तो इसे शुभ संकेत माना जाता है तथा इसके लगातार फड़कने का मतलब उसकी शारीरिक कष्ट का अंत होने वाला है।


Tags:    

Similar News