जानिए काशी में गंगा आरती पूरे विश्व में प्रसिद्ध, विदेशी पर्यटक भी होते शामिल
गंगा आरती (Ganga Aarti) जिसके विषय में आपने कई किस्से, कई कहानियां सुनी होगी और हो सकता है आप खुद भी गंगा आरती के साक्षी (Witness) रहे होंगे. गंगा के तट पर शाम होते होते माहौल एक दम भक्तिमय होने लगता है.
जानिए काशी में गंगा आरती पूरे विश्व में प्रसिद्ध, विदेशी पर्यटक भी होते शामिल
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गंगा आरती (Ganga Aarti) जिसके विषय में आपने कई किस्से, कई कहानियां सुनी होगी और हो सकता है आप खुद भी गंगा आरती के साक्षी (Witness) रहे होंगे. गंगा के तट पर शाम होते होते माहौल एक दम भक्तिमय होने लगता है. पुजारियों की भीड़ में दीपक की ज्वाला, जो मानो आसमान को छूने की कोशिश करती है. शंखनाद डमरू की आवाज और मां गंगा के जयकारे आरती में शामिल भक्तों के रौंगटे खड़े कर देते हैं. गंगा घाट (Ganga Ghat) पर गंगा आरती के समय मेला सा लग जाता है. ऐसे ही तो गंगा आरती विश्व प्रसिद्ध (World Wide) नहीं हो गई. यही सब महत्वपूर्ण कारण है जिनसे गंगा आरती की ख्याति पूरी दुनिया में है और तमाम जगह से भक्त इसकी एक झलक पाने के लिए आते हैं.