जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का पांचवा महीना देवों के देव महादेव का प्रिय महीना यानी सावन होता है। भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन इस साल 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है। वैसे तो ये पूरा माह महादेव को समर्पित होता है। इस पूरे माह में शिव शम्भू की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, लेकिन सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार का अलग ही महत्व होता है। हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। वे कालों के भी काल महाकाल हैं। इनकी कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। भगवान शिव को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देव हैं। इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ होते हैं। इस माह में प्रतिदिन रुद्राभिषेक करना बहुत फलदायी होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राशि के अनुसार शिव की आराधना से कई समस्याओं का निवारण हो सकता है। आइए जानते हैं राशिनुसार भगवान भोलेनाथ को कैसे करें प्रसन्न।

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए मेष राशि के जातकोण को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन के इन सोमवार में मेष राशि के जातकों को भोलेनाथ को लाल चंदन और लाल रंग के पुष्प अर्पित करना चाहिए। साथ ही भोलेनाथ का अभिषेक गए के कच्चे दूध में शहद मिलकर करना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को सावन सोमवार में भगवान भोलेनाथ को चमेली के फूल अर्पित करने चाहिए। साथ ही दही से अभिषेक करना चाहिए। वृषभ राशि वालों की सभी समस्याओं का समाधान शिव रुद्राष्टक का पाठ करने से होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक सावन सोमवार में भगवान शिव को धतूरा, भांग अर्पित कर प्रार्थना करें। इसके साथ ही उन्हें शध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। पूजा करते समय पंचाक्षरी मंत्र- ॐ नम: शिवाय का जाप करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। इससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को सावन में भगवान शिव का अभिषेक दूधन में भांग मिलकर करना चाहिए। इसके साथ ही रुद्राष्टक का पाठ करना भी शुभ होगा। इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को कनेर के लाल फूल शिव जी को अर्पित करने चाहिए। साथ ही किसी शिव मंदिर में शिव चालीसा का पाठ करने से दोगुना पुण्य मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को सावन में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने और अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए बेलपत्र, धतूरा, भांग विशेष रूप से अर्पित करने चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को अपनी समस्या के समाधान की प्राप्ति करनी है तो उन्हें सावन में भगवान शिव के सहस्रनामों का जाप करना फायदेमंद है। मिश्री युक्त दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक सावन में भोले भण्डारी की पूजा गुलाब के फूलों और बिल्वपत्र की जड़ से करें। इससे वृश्चिक राशि के जातकों को सौभाग्य की प्राप्ति होगी। साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल और दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करने से भी शुभ फल मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकोण को सावन में भगवान भोलेनाथ की पूजा में पीले रंग का फूल अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही अभिषेक करते समय दूध में केसर, गुड़, हल्दी मिलाकर शिवलिंग पपर अर्पित करें।
मकर राशि
जीवन में शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए मकर राशि के जातकों को सावन मास में भगवान शिव की पूजा में धतूरा, भांग, अष्टगंध आदि अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही भगवान शिव को नीले रंग के पुष्प अर्पित करने से मकर राशि के जातकों की मनोकामना पूर्ण होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक सावन के महीने में घी, शहद, दही, गन्ने का रस और बादाम के तेल से शिवलिंग का पूजन करें। इसके बाद नारियल अर्पित करें। इससे आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातक सावन में भोलेनाथ का कच्चे दूध, केसर एवं गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद शिवलिंग का हल्दी एवं केसर से तिलक करें। घर में सुख समृद्धि और धन में वृद्धि के लिए पंचाक्षरी मंत्र ऊं नम: शिवाय का चंदन की माला से 108 बार जाप करें।
Tags: