जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें किन लोगों के लिए शुभ रहेगा आने वाला सप्ताह...

मूलांक 1

आपको इस सप्ताह कहीं से अचानक लाभ होने की आशा है।

आपको पारिवारिक खुशी मिल सकती है, यदि विद्यार्थी हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी सफलता मिल सकती है।

आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

आने वाले सप्ताह में सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, होगी धन- वर्षा, मिलेगा भाग्य का साथ

मूलांक 4-

आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है, साथ ही पिछले कुछ कार्य भी बनेंगे।

माननीय लोगों से आपकी भेंट हो सकती है, कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं।

ऑफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

मूलांक 6-

यह पूरा सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।

आप किसी शुभ कार्य पर पैसा खर्च कर सकते हैं। आ

पको पारिवारिक खुशी मिल सकती है, यदि विद्यार्थी हैं तो कोई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे।

आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं, खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, व्यापार में नई दिशा में ध्यान केंद्रित करें।

तकदीर के धनी होते हैं ये राशि वाले, इनके जीवन में नहीं आती कोई परेशानी

मूलांक 8-

आपके लिए यह सप्ताह शुभ है, आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है।

माननीय लोगों से आपकी भेंट हो सकती है, साथ ही कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं।

परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है।

छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है।

इस हफ्ते जीवन साथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, सेहत भी अच्छी रहेगी।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

Tags: