इन 5 पवित्र चीजों को घर में रखने से होती है जीवन में बरकत

Update: 2023-06-20 11:36 GMT
धर्म-ग्रंथों से जुडी हर बात किसी ना किसी तरह से हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करती हैं। क्योंकि धर्म-ग्रंथों से जुडी ये बातें हमारे जीवन का निरूपण करती हैं। ऐसा ही एक वाक्या है महाभारत से जुदा जिसमें युधिष्ठिर, श्री कृष्ण से घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए ध्यान राखी जाने वाली बातें पूछते हैं। तो श्री कृष्ण कुछ ऐसी पवित्र चीजें बताते हैं जो हमेशा घर में राखी जानी चाहिए। आज हम आपको उन्हीं पवित्र चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उनके बारे में।
* चंदन : चंदन बहुत ही पवित्र माना गया है। इसकी महक से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। सभी देवी-देवताओं की पूजा में भी चंदन का विशेष महत्व है। चंदन का तिलक लगाया जाता है। इसके तिलक से मन को शांति मिलती है। चंदन घर में हमेशा रखना चाहिए, क्योंकि हर रोज पूजा करते समय देवी-देवताओं को चंदन अर्पित करना चाहिए।
* वीणा : बुद्धि और शिक्षा की देवी सरस्वती का प्रिय वाद्य यंत्र है वीणा। वीणा घर में रखेंगे तो सरस्वती की कृपा से सभी सदस्यों की बुद्धि का विकास होगा। मुश्किल परिस्थियों में भी धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी।
* घी : घर में घी हमेशा रखना चाहिए और नियमित रूप से इसका सेवन करते रहना चाहिए। घी से शक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। घर में रोज शाम को घी का दीपक भी जलाना चाहिए। पूजा में भी घी का महत्व है। इसी वजह से घी को अनिवार्य रूप से घर में रखने की सलाह दी जाती है। घी का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए।
* शहद : वास्तु की मान्यता है कि घर में शहद रखने से वास्तु के कई दोष शांत हो जाते हैं। साथ ही, पूजन में भी शहद जरूरी होता है। ये सभी देवी-देवताओं का अर्पित किया जाता है। जिन घरों में रोज पूजा की जाती है, उन घरों में शहद हमेशा ही होना चाहिए।
* पानी : घर में हमेशा ही साफ जल भरा रहना चाहिए। जब भी कोई मेहमान घर आए तो सबसे पहले उसे पीने के लिए शीतल जल अवश्य देना चाहिए। इससे कुंडली के कई दोष दूर होते हैं।
Tags:    

Similar News

-->