Sawan Somvar Vrat : सावन सोमवार व्रत में ध्यान रखें ये बातें जानें क्या खाएं क्या नहीं

Update: 2024-07-03 06:53 GMT
Sawan Somvar Vrat :   भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। मान्यताओं के अनुसार इस पूरे माह में भगवान शिव की आराधना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। वहीं सावन में पड़ने वाले सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन कई साधक व्रत आदि भी करते हैं।
हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित माना गया है। वहीं, सावन का महीना भी महादेव 
The month of Savan is also Mahadev
 की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। यही कारण है कि सावन में पड़ने वाले सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है।
यह भी माना गया है कि सावन सोमवार के दिन किए गए व्रत से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। साथ ही इस व्रत को करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
इन चीजों का करें सेवन
सावन सोमवार का व्रत करने वाले साधक को पूरा दिन फलाहार करना चाहिए। आप इस दौरान मौसमी फल जैसे केला, सेब और आम का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप कच्चा नारियल, दूध, दही, छाछ और लस्सी आदि का भी सेवन कर सकते हैं।
वहीं व्रत खोलने के दौरान लौकी या कद्दू की सब्जी भी खाई जा सकती है। साथ ही आप व्रत खोलने के लिए साबूदाने की खिचड़ी या खीर का सेवन भी कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि व्रत के खाने में सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आप उबले हुए आलू, आलू की टिक्की या हलवा बनाकर भी सेवन किया जाता है।
Tags:    

Similar News

-->