करवा चौथ के चांद का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। कई बार खराब मौसम के कारण व्रती महिलाओं को करवा चौथ के चांद का थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन इस साल यानी 2022 में मौसम साफ होने के कारण करवा चौथ के चांद का दीदार 07 बजकर 49 मिनट पर ही कुछ जगहों पर किया जा सकेगा। जानें, किन शहरों में निकलेगा जल्दी चांद और किस शहर में देर से होगा करवा चौथ के चांद का दीदार-

करवा चौथ पूजन की केवल डेढ़ घंटे रहेगी अवधि, आप भी जान लें चांद निकलने का सही समय व पूजन मुहूर्त

करवा चौथ शुभ मुहूर्त 2022

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट से 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त।

करवा चौथ पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त- 13 अक्टूबर शाम को 5 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 09 मिनट तक है।


Tags: