Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन बातों का जरूर रखें ध्यान

सत्यनारायण की कथा सुनें- कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन घर में सत्यनारायण की कथा करवानी अथवा सुननी चाहिए।

Update: 2020-11-26 14:23 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सत्यनारायण की कथा सुनें- कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन घर में सत्यनारायण की कथा करवानी अथवा सुननी चाहिए। इस दिन भगवान को खीर और हलवे का भोग लगाना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। इस दिन सत्यनारायण जी की कथा सुनने वाले जातकों को मोक्ष प्राप्त होता है। 

जरूरतमंद लोगों को इन चीजों का करें दान

कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सरसों का तेल, तिल, काले वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पुण्य फल प्राप्त होगा। आप कई क्षेत्रों में सफलता अर्जित करेंगे। साथ ही सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है। 

तुलसी पौधे की करें पूजा

कार्तिक मास की पूर्णिमा की शाम को आप तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और तुलसी माता का स्मरण करते हुए पौधे के चारो तरफ परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से आपको भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

Tags:    

Similar News

-->