Kamika Ekadashi इन मंत्रों के जाप से सभी मनोरथ होंगे सिद्ध

Update: 2024-07-31 11:56 GMT
Kamika Ekadashi ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन एकादशी को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह के दोनों पक्षों में मनाई जाती है इस दिन पूजा पाठ और व्रत का विधान होता है एकादशी की तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होती है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है
 पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है और इस माह की पहली एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जा रहा है जो कि आज यानी 31 जुलाई दिन बुधवार को मनाई जा रही है इस दिन भक्त भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि रखते हैं
 मान्यता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना के बाद अगर श्री हरि के चमत्कारी मंत्रों का जाप भक्ति भाव से किया जाए तो भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण कर देते हैं साथ ही उन्हें सुख समृ​द्धि का आशीर्वाद भी मिलता है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भगवान विष्णु के चमत्कारी मंत्र।
 भगवान विष्णु के चमत्कारी मंत्र—
- शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्,
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्,
- मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः,
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः
- जीवश्चाङ्गिर-गोत्रतोत्तरमुखो दीर्घोत्तरा संस्थित:
पीतोश्वत्थ-समिद्ध-सिन्धुजनिश्चापो थ मीनाधिप:
सूर्येन्दु-क्षितिज-प्रियो बुध-सितौ शत्रूसमाश्चापरे
सप्ताङ्कद्विभव: शुभ: सुरुगुरु: कुर्यात् सदा मङ्गलम्
- दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे
- ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर, भूरि घेदिन्द्र दित्ससि
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्, आ नो भजस्व राधसि
- तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी,
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्,
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया
Tags:    

Similar News

-->