जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष में भगवान सूर्यदेव को साक्षात देव माना जाता है। वहीं प्रतिदिन सूर्य पूजा करने से कई प्रकार के पापों का शमन होता है। रविवार के दिन सूर्यदेव के इन 12 मंत्रों को सुनने मात्र से सारा दिन अच्छा गुजरता है। पाप मिट जाते हैं, पितृदोष दूर हो जाते हैं और हमारे दिन अच्छे गुजरते हैं। तथा हमें भगवान सूर्यनारायण की कृपा प्राप्त होती है। भगवान सूर्य के मंत्रों का अच्छे से श्रवण और जाप करने से आपके बिगड़े काम बन जाएंगे, अगर किसी व्यक्ति ने आपके ऊपर कोई तंत्र बाधा करवा रखी है तो वह दूर हो जाएगी। वहीं अगर आप लंबे समय से बीमार पड़े हैं तो वो भी ठीक हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं उन मंत्रों के बारे में...

सूर्यदेव के 12 मंत्र

ऊं हृां मित्राय नम:

ऊँ हृीं रवये नम:

ऊँ ह्रूं सूर्याय नम:

ऊँ ह्रां भानवे नम:

ऊँ हृों खगाय नम:

ऊँ हृ: पूषणे नम:

ऊँ ह्रां हिरण्यगर्भाय नम:

ऊँ मरीचये नम:

ऊँ आदित्याय नम:

ऊँ सवित्रे नम:

ऊँ अर्काय नम:

ऊँ भास्कराय नम:
ये सभी सूर्यदेव के 12 मंत्र हैं, इन मंत्रों का जाप करने से हमारी सेहत में सुधार होता है। किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव हो, थकावट हो या फिर ऐसी कोई बीमारी जो दवा से ठीक नहीं हो पा रही हो, वह इन मंत्रों का स्मरण और जाप करने से ठीक हो जाती है और जातक को आराम मिलता है तथा उसके सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। ग्रह शांत होते हैं और आपकी कुंडली में सूर्यदेव मजबूत स्थिति में हो जाते हैं, जिससे आपको हर जगह मान-सम्मान मिलता है और लोग आपकी तरफ आकर्षित होते हैं।


Tags: