होली से ठीक पहले 2 ग्रहों के राशि परिवर्तन ने मचाई हलचल, जानें फायदा- नुकसान

होली से ठीक पहले राहु- केतु ने राशि परिवर्तन कर लिया है। राहु- केतु को पापी ग्रह कहा जाता है। जहां राहु- केतु के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं राहु- केतु के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।

Update: 2022-03-18 05:26 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। होली से ठीक पहले राहु- केतु ने राशि परिवर्तन कर लिया है। राहु- केतु को पापी ग्रह कहा जाता है। जहां राहु- केतु के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं राहु- केतु के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। आइए जानते हैं, राहु- केतु के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। खर्च बढ़ेंगे।
वृष राशि- संयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में संयत रहें। बेकार के वाद-विवाद से बचें। रहन-सहन बाधित हो सकता है। नौकरी में आय बढ़ेगी।
कर्क राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ का परिश्रम रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।
सिंह राशि-
मानसिक शांति तो हो सकती है, पर आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ बढ़ेगा। परिवार में आपसी सद्भाव रहेगा। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि- संयत रहें। मानसिक शांति के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय बढ़ेगी।
धनु राशि- नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों से बेकार के वाद-विवाद से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। स्थान परिवर्तन के योग हैं।
मकर राशि- वाणी क्रेप्रभाव में वृद्धि तो होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा।
कुंभ राशि- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद नतीजे मिलेंगे। संतान से सुखद समाचार मिलेगा।
मीन राशि- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। संतान की सेहत के प्रति सचेत रहें। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।


Tags:    

Similar News

-->