June Monthly rashifal Taurus जून मासिक राशिफल: आज बात करेंगे जून महीने के राशिफल के बारे में कि वृष राशि वालों के लिए ये माह कैसा रहेगा ? सबसे पहले बात करेंगे गोचर के बारे में। सूर्य लग्न में हैं। सूर्य जब चंद्रमा के ऊपर से गोचर करते हैं तो थोड़ा सा स्वभाव में गुस्सा आ जाता है। मंगल तीसरे भाव में शुक्र के साथ गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ है। शुक्र का भी तीसरे का गोचर अच्छा परिणाम देता है। केतु छठे भाव में हैं। बुध और गुरु शुभ गोचर में नहीं हैं। बुध 7 जून को राशि परिवर्तन करेंगे और लग्न में आ जाएंगे। सूर्य 15 जून को राशि बदलेंगे और दूसरे भाव में चले जाएंगे। सूर्य का भी दूसरे भाव का गोचर अच्छा नहीं होता।
Status of Karma Sthana in the month of June जून महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: शनि यहां पर दशम भाव में हैं। कारोबार के नतीजे आपको मंदे मिलेंगे। आय स्थान के स्वामी गुरु आय स्थान में बैठ गए हैं, बारहवें भाव के साथ ये स्थिति बढ़िया नहीं है। खर्चें बढ़ सकते हैं। आय स्थान का स्वामी राहु-केतु में है। धन स्थान का स्वामी शुभ गोचर में नहीं है। मंगल और केतु की दृष्टि दशम में है।
Tags: