सावन महीने में जन्मे लोग किन मामलों में होते हैं लकी, जानें इनका स्वभाव
हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव व माता पार्वती पृथ्वी लोक पर विचरण करते हैं और भक्तों पर अपनी कृरपा बरसाते हैं।
हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव व माता पार्वती पृथ्वी लोक पर विचरण करते हैं और भक्तों पर अपनी कृरपा बरसाते हैं। इस साल सावन महीना 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन मास में जन्मे लोग लकी होते हैं। इन जातकों पर महादेव की कृपा बना रहती है। जानें सावन मास में जन्मे लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व-
सावन में जन्मे लोगों का कैसा होता है भविष्यफल-
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सावन मास में जन्मे लोग अक्सर दिमाग की बजाए फैसले दिल से लेना पसंद करते हैं। कई बार भावनाओं में बहने के कारण इन लोगों को नुकसान का सामना भी करना पड़ता है। ये सभी के प्रिय होते हैं और अपनी वाणी से लोगों को आकर्षित करते हैं।
आम तौर पर सावन में जन्मे लोग शांत स्वभाव के होते हैं, लेकिन एक बार गुस्सा आ जाए तो इन्हें मनाना मुश्किल होता है। ये एक अच्छे लीडर साबित होते हैं। कहा जाता है कि ये जिस काम में हाथ डालते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
यह भी पढ़ें: सावन शुरू, इस महीने इन राशियों पर रहेगी भगवान शंकर की विशेष कृपा
कैसी होती है लव लाइफ-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में जन्मे लोग जल्दी प्यार में पड़ते हैं। ये रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। कहा जाता है कि ये लोग मुख्य रूप से खेल या व्यापार के क्षेत्र में सफलता पाते हैं। इन्हें जीवन में किसी चीज का अभाव नहीं रहता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।