जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मेष राशि वालों के लिए अप्रैल महीने में होने जा रहा राहु का गोचर पारिवारिक और कारोबारी जीवन में मुश्किल डालेंगे. इस कारण रिश्‍तों में मनमुटाव होने की आशंका रहेगी. साथ ही धन हानि भी हो सकती है. कोशिश करें कि आप लोगों से कड़वा न बोलें.

वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातक राहु के गोचर के कारण अक्‍सर कल्‍पनाओं में खोए रहेंगे. निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है. खर्च भी बढ़ेगा.
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातक अप्रैल के बाद करियर में मुश्किलों का सामना कर सकते हैं लेकिन धैर्य रखें. यदि नौकरी बदलना चाहेंगे तो अच्‍छे मौके भी मिल जाएंगे. लेकिन नई नज्ञैकरी मिलने तक पुरानी जॉब न छोड़ें वरना मुश्किल में आ सकते हैं.
कन्या (Virgo)
कन्‍या राशि के जातक भी वर्कप्‍लेस पर सावधान रहें. सीनियर्स से टकराव हो सकता है. सेहत का ख्‍याल रखें. एक्‍सीडेंट या किसी अन्‍य कारण से चोट लगने की आशंका है.
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों की फैमिली लाइफ के लिए यह समय मुश्किलें ला सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ टकराव हो सकता है. यह समय मान हानि भी करा सकता है इसलिए सोच-समझकर व्‍यवहार करें.
धनु (Sagittarius)
साल 2022 में धनु राशि के जातकों के कानूनी पचड़ों में फंसने की आशंका है. संभलकर रहें. स्‍टूडेंट्स को बहुत मेहनत से ही नतीजे मिल पाएंगे.


Tags: