सावन माह में यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए मिलने वाली है भगवान शिव की अपार कृपा
हिंदू धर्म में सावन के महीने को महादेव की पूजा करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इस पूरे माह में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सावन माह में सोमवार के दिन सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाते हैं।
हिंदू धर्म में सावन के महीने को महादेव की पूजा करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इस पूरे माह में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सावन माह में सोमवार के दिन सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त सच्चे मन से सावन सोमवार व्रत करता है और भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना करता है उसपर शिव शम्भू के साथ मां पार्वती भी प्रसन्न होती हैं। शिव जी को श्रावण मास का देवता कहा जाता है। कहा जाता है कि सावन माह में भगवान शिव पार्वती के साथ पृथ्वी लोक पर विराजमान रहकर पृथ्वी वासियों के दुख-दर्द को समझते है एवं उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं, इसलिए सावन का महीना खास होता है। इसके अलावा शिव जी जुड़ी कुछ चीजों का सपने में दर्शन होना बेहद ही शुभ माना जाता है। जानकारों के अनुसार यदि सावन सावन माह में ये चीजें किसी को सपने में दिखाई दे जाएं तो समझिए कि उसके ऊपर भगवान शिव की कृपा होने वाली है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजें...
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारक माना गया है। कहा जाता है कि सृष्टि में सामंजस्य बनाए रखने के लिए भगवान शिव त्रिशूल धारण करते हैं। यदि सावन माह में आपको सपने में त्रिशूल दिखाई देता है तो इसका अर्थ होता है कि भगवान शिव की कृपा से आपके समस्त विकारों का नाश होने वाला है।
सावन के पवित्र माह में यदि सपने में डमरू दिख जाये इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ये आपके जीवन में स्थिरता आने का संकेत है। इसका अर्थ होता है कि आपके घर में कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि हो सकता है।
मान्यता के अनुसार यदि सावन मास में यदि किसी व्यक्ति के सपने में नाग देवता दिख जाएं तो ये बेहद शुभ होता है। नाग देवता का सपने में आना धन वृद्धि का संकेत माना जाता है।
नंदी बैल
धार्मिक मान्यता के अनुसार शिव जी नंदी की सवारी करते हैं। नंदी महाराज के बिना शिव परिवार की पूजा अधूरी मानी जाती है। कहा जाता है कि यदि सावन के माह में सपने में आपके नंदी बैल दिख जाए तो समझिए कि भगवान शिव आपसे बेहद प्रसन्न हैं और आपके कार्यों को सिद्धि मिलने वाली है।