Rama Tulsi Upay: जीवन में बनी हुई हैं समस्याएं तो आजमा सकते हैं रामा तुलसी के ये उपाय जानिए

Update: 2024-07-02 06:38 GMT

Rama Tulsi Upay राम तुलसी उपाय: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी को एक पवित्र पौधा माना गया है। कई लोग घरों में रामा तुलसी Rama Tulsi in homes लगाते हैं, तो कुछ लोग श्यामा तुलसी भी लगाते हैं। रामा तुलसी के पत्तों का रंग हल्का होता है, इसलिए इसे 'गौरी' भी कहा जाता है। वहीं श्यामा तुलसी के पत्तों का रंग काला होता है। दोनों ही तुलसी का अपना-अपना महत्व माना गया है।

वास्तु दोष होगा दूर
रामा तुलसी पर रोजाना शाम के समय आटे का दीपक जलाना चाहिए। मां तुलसी की विशेष कृपा के लिए आटे के दीपक को घी डालकर जलाना चाहिए। साथ ही आप वास्तु दोष दूर करने के लिए रामा तुलसी का ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए 5 पत्ते लेकर उन्हें एक पीतल के लोटे में डाल दें और इसके बाद उनमें जल भर लें। अब इस पानी को रोजाना दरवाजे पर छिड़कें। धन संबंधी समस्याएं होंगी दूर
हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के लिए समर्पित 
Dedicated to Lord Vishnu
माना गया है। वहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। ऐसे में आप गुरुवार के दिन रामा तुलसी में कच्चा दूध चढ़ा सकते हैं। इससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
मनोकामना होगी पूरी Wish will be fulfilled
तुलसी मां की कृपा के लिए आप रामा तुलसी में 7 बार रक्षा सूत्र (कलावा) बांध सकते हैं या फिर रक्षा सूत्र में सात गांठ लगाकर भी बांध सकते हैं। इससे आपको जीवन में लाभ देखने को मिल सकता है। अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद आप इस रक्षा सूत्र को खोल सकते हैं।बनी रहेगी सुख-शांति
यदि आपके घर में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है, तो इसके लिए रामा तुलसी का ये उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए रामा तुलसी के 11 पत्ते लेकर उन पर राम का नाम लिखकर हनुमान जी को अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
Tags:    

Similar News

-->