हथेली पर हो मंगल रेखा तो खुल जाते हैं भाग्य

Update: 2024-03-21 09:29 GMT
ज्योतिष न्यूज़  : हर व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की रेखाएं निशान और आकृतियां बनी होती है जिनका व्यक्ति के जीवन में विशेष स्थान होता है हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं शुभ अशुभ दोनों तरह की हो सकती है हथेली पर बनने वाली शुभ रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़े शुभ संकेत प्रदान करती है तो वही अशुभ रेखाएं व्यक्ति के जीवन में दुख और परेशानियों का संकेत देती है।
 हस्तरेखा शास्त्र में मंगल रेखा को बेहद ही शुभ माना गया है मान्यता है कि अगर हथेली पर मंगल रेखा बनती है तो व्यक्ति का भाग्य खुल जाता है और उसे खूब धन लाभ प्राप्त होता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हथेली पर बनने वाली मंगल रेखा के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 यहां बनती है मंगल रेखा—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार मंगल रेखा जीवन रेखा की शुरुआत वाले भाग से होकर निकलती है यह रेखा उपर की ओर शुक्र पर्वत की तरह आगे बढ़ती दिखाई देती है। इनकी संख्या एक से भी अधिक हो सकती है अगर यह रेखा गहरी और मोटी होती है तो जातक के लिए शुभ मानी जाती है यह रेखा जीवन रेखा से जुड़कर ही चलती है इसलिए जीवन से भाग्य जुड़ा होता है।
वही अगर किसी जातक की हथेली पर बने मंगल रेखा पर मछली जैसी आकृति बनती है तो यह भी शुभ मानी जाती है ऐसे निशान का मतलब होता है कि व्यक्ति अपने जीवन में जो भी सच्चे मन से मांगता है वह उसे जरूर मिलता है। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो जिस भी जातक के हाथ में मंगल रेखा के निशान होते हैं वह अपनी किस्मत अपने हाथ में लेकर घूमता है इसलिए उन्हें कभी भी निराशा का सामना नहीं करना पड़ता है ऐसे लोग बड़े भाग्यशाली माने जाते हैं।
Tags:    

Similar News