जन्माष्टमी पर कान्हा या राधा को अपने बच्चों को बनाना है तो ऐसे करें तैयार, सब देख रहे होंगे

अपने बच्चों को बनाना है तो ऐसे करें तैयार

Update: 2022-08-17 06:17 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव यानी कि जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2022) इस बार 18 और 19 अगस्त को पूरी दुनिया में मनाई जाएगी। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। घरों और मंदिरों में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर कई लोग अपने बच्चे को भगवान कृष्ण के रूप में तैयार करते हैं और लड़कियों को राधा मैया बनाते हैं। ऐसे में मम्मियों को बड़ी टेंशन हो जाती है कि इस बार अपने बच्चे को कैसे तैयार किया जाए कि वह सबसे अलग और सबसे प्यारा लगे। तो चलिए आपकी समस्या को दूर करते हैं और आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने बच्चों को कान्हा या राधा

कान्हा ड्रेस
बच्चों को भगवान का रूप कहा जाता है और जब यह भगवान की तरह सजते-संवरते हैं तो बेहद ही प्यारे लगते हैं। ऐसे में जब आप कृष्ण जन्माष्टमी पर अपने बच्चे को कान्हा के रूप में तैयार करें तो पीले रंग के धोती कुर्ते को चुनें। इसके अलावा कमर पर बांधने के लिए एक कपड़ा लें। आप चाहे तो उस पर सुंदर सी गोटा पत्ती की लेस भी लगा सकते हैं। यह देखने में बहुत सुंदर लगती है। कुर्ते और घोती पर भी आप लेस वर्क कर सकते हैं।
राधा के लिए चुने ऐसी ड्रेस
अगर आप बच्चियों को राधा का अवतार बनाना चाहते हैं तो उसके लिए सुंदर सा लाल, पीले या हरे रंग का लहंगा चुन्नी चुनें। आप चाहे तो उसके ऊपर अलग से कोई हैवी सी लेस या फिर वर्क कर सकते हैं। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसके अलावा आप लड़कियों को मीरा भी बना सकते हैं। मीराबाई बनाने के लिए आप ने सफेद रंग की साड़ी पहना है सफेद रंग की माला, हाथों में फूल की माला और एक हाथ में वीणा थमा दें।
ज्वेलरी
अगर आप अपने बच्चे को राधा या कृष्ण बना रहे हैं तो इसमें ज्वेलरी का बहुत बड़ा रोल होता है, क्योंकि इसी से पूरा लुक निखर कर आता है। कान्हा के लिए आप अपने बच्चे को मुकुट जरूर लगाएं। इसके अलावा बांसुरी, मोर पंख, पैरों में घुंघरू वाली पायल, गले में माला, कानों में कुंडल जरूर पहनाए और एक छोटा सा काला टीका लगाना ना भूलें। वहीं राधा की ड्रेस अगर आप अपने बच्चे को पहना रहे हैं तो उसके साथ चूड़ी, बिंदी, पायल, मांग टीका, करधनी इन सारी चीजों को जरूर पहनाएं।


Tags:    

Similar News