आज का राशिफल: 2 सितंबर 2021

आज का राशिफल

Update: 2021-09-02 00:26 GMT

मेष:

2 सितंबर गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मिथुन राशि में होगा। इस राशि में चल रहे चंद्रमा आज मिथुन और कर्क राशि पर मेहरबान रहेंगे। कर्क राशि वालों को धन लाभ मिल सकता है। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं किस्मत के सितारे….

सफलता प्राप्ति के लिए छात्र एकाग्रता बनाए रखें अन्यथा कोई अड़चन आपको परेशान कर सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी और व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के लिए आपका ध्यान नई योजनाओं पर लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आपको वह काम करने को मिल सकता है जिसको आप काफी समय से करने के इच्छुक थे। अचानक किसी ऐसे व्‍यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिसको आप काफी पसंद करते हैं। इससे आपका दिन खास बन जाएगा। जो लोग रोजगार के क्षेत्र में तलाश कर रहे हैं उन्हें आज लाभ मिलने की उम्मीद है। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज के दिन आपके लिए थोड़ा विशेष है और आपको थोड़ा अपने गुस्से पर काबू करने की जरूरत है। ऐसा न करने से आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। कुछ नया सीखने की आज आप कोशिश करेंगे। आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ फेरबदल भी हो सकते हैं। इसका आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती हैं। आज भाग्‍य 72 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज ग्रहों की शुभ दशा से आपको धन लाभ मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होने से मन संतुष्‍ट होगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में लिए गए निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। कोई भी फैसला काफी सोच विचार करने के बाद करेंगे तो सही परिणाम प्राप्‍त होंगे। सांयकाल से देर रात मन ईश्वर की भक्ति में लगेगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन कुछ ऐसा है कि आपके पारिवारिक मामलों में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है। साहस और धैर्य से काम लेना होगा, किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें नहीं तो परिणाम उल्‍टे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति की संभावनाएं हैं। व्यवसाय में किसी प्रकार का उतार-चढ़ाव आ सकता है। थोड़ा सा सतर्क होकर काम करें। शाम के वक्‍त किसी कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज आपकी राशि का स्वामी आपके ऊपर विशेष कृपा दिखाएगा। आज आपको सुव्यवस्था से जुड़ा कोई कार्य सौंपा जा सकता है। राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। सिंह राशि का कोई व्‍यक्ति आपके सामने कोई विशेष प्रस्‍ताव रख सकता है। देखभाल कर काम करें। आज भाग्‍य 7 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज का दिन नौकरी और व्‍यापार के मामले में आपके लिए खास होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। स्वजनों से सुख प्राप्‍त होगा और परिवार में कोई मांगलिक कार्य आयोजित होने की उम्‍मीद है। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। कोई काम आपके मन के अनुसार न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। सरकारी महकम में कोई काम निकलवाने में सफलता मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होगा। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा और आपको आज व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ होगी। आज व्‍यापार में कोई बड़ा परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी और आपके घर में समृद्धि आएगी। धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आप दूसरों के काम के लिए दौड़ते हुए नजर आएंगे। ऐसा करने से आपको थकान नहीं बल्कि मन में एक अलग सी संतुष्टि प्राप्‍त होगी। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्‍य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। परिवार में आज सौहार्द का वातावरण रहेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्‍यापार में सफलता का दिन है। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज का दिन आपके लिए खास है और कई मामलों में सिद्धि देने वाला है। कहीं से कमाया धन मिलने का योग है। वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से किसी अपने से चले आ रहे विवाद का आज अंत हो सकता है और परिवार में फिर से सहयोग बढ़ेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में भी सफलता प्राप्‍त होगी। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज के दिन आप दूसरों के काम में फंसे रहेंगे। आज का दिन बहन भाई के काम की चिंता में निकलेगा, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं। आज शाम के वक्‍त आपको कहीं से शुभ समाचार मिलने की उम्‍मीद है। रोजगार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आपके राशि का स्वामी देवगुरु की कृपा से आज आपको ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति प्राप्‍त होगी। अध्ययन व आध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्‍यालु साथियों से सावधान रहें। वे आपके खिलाफ कोई साजिश कर सकते हैं। किसी को आज रुपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरु की सेवा करें और ईश्‍वर भजन में मन लगाएं। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
Tags:    

Similar News

-->