होली से पहले इस तारीख को है होलाष्टक, जानें इसके महत्त्व

फाल्गुन का महीना शुरू हो गया है।

Update: 2021-03-01 09:16 GMT

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | फाल्गुन का महीना शुरू हो गया है। इस महीने में शविरात्रि और होली का त्योहार मनाया जाता है। होली का त्योहार दो दिनों का है। होली पर पहले होलिका दहन जो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होता है और उसके अगले दिन पड़वा पर रंग खेला जाता है। इस बार होली का त्योहार 28 मार्च को होलिका दहन के साथ शुरू होगा और फिर खेलने वाली होली के साथ समाप्त होगा।

इस बार होली मार्च 28, 2021 को 03:27 बजे शुरू होगी और फिर मार्च 29, 2021 को 00:17 बजे समाप्त होगी। 28 मार्च को शाम को होलिका दहन होगा और अगले दिन बड़ो का आशीर्वाद लेकर सभी होली खलेंगे। आपको बता दें कि होली से 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये आठ दिन कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

पौराणिक कथा के अनुसार होलाष्टक से रंग वाले दिन तक के आठ दिन भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद के पिता राजा हिरण्यकश्यप ने अपने उसका भगवान विष्णु से मोहभंग करने के लिए अनेक प्रकार की यातनाएं दी थीं। इस बार होलिका दहन का मुहूर्त कुल 2 घंटे 20 मिनट का है। होलिक दहन होलिका दहन रविवार, मार्च 28, 2021 को शाम 18:37 से 20:56 से बीच किया जाना शुभ रहेगा।

Tags:    

Similar News

-->