Guru Pushya Yog 2023: 25 मई को बनेगा गुरु पुष्य योग, इन 4 राशि वालों के लिए अच्छे संकेत
इन 4 राशि वालों के लिए अच्छे संकेत
Guru Pushya Yog 2023: 25 मई को गुरु-पुष्य योग का बहुत ही शुभ संयोग बनने वाला है। वैदिक ज्योतिष में गुरु-पुष्य योग को बहुत ही शुभ माना गया है। गुरु-पुष्य योग में शुभ कार्यों और शुभ खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र सभी 27 नक्षत्रों में सबसे अच्छा नक्षत्र माना जाता है। इस कारण से सभी नक्षत्रों का इसे राजा कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार इस इस नक्षत्र में किया जाने वाला कार्यों में सफलता जरूर मिलती है। जब भी गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ता है इस संयोग को गुरु-पुष्य योग कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सालभर में गुरु-पुष्य योग दो से तीन बार ही बनता है। जब जब गुरु-पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है तो कुछ राशि के जातकों के ऊपर इसका बहुत ही शुभ प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं 25 मई को बनने वाला गुरु-पुष्य योग किन-किन राशियों को लाभ दिलाने वाला है।
हिंदू पंचांग के अनुसार गुरु-पुष्य योग 25 मई को सूर्योदय के समय से लेकर शाम 05 बजकर 54 मिनट तक है। इस दिन शाम को 05:54 बजे के बाद से अश्लेषा नक्षत्र प्रारंभ है। ऐसे में 25 मई को सुबह से लेकर शाम 05:54 बजे तक शुभ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।