Ganga Dussehra : गंगा दशहरा, नोट करें दिन तारीख और समय

Update: 2024-06-11 12:54 GMT
Ganga Dussehra  ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन गंगा दशहरा को बेहद ही खास माना गया है जो कि मां गंगा की साधना आराधना को समर्पित किया गया है इस दिन गंगा जी की विधिवत पूजा का विधान होता है। गंगा दशहरा पर पवित्र नदी गंगा में स्नान, दान व पूजा पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और सारे पाप व संकट दूर हो जाते हैं।
गंगा दशहरा के दिन स्नान करने से लेकर दान करने तक का बड़ा महत्व होता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार गंगा दहशरा का पर्व 16 जून को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहर पर मां गंगा की विधिवत पूजा अर्चना करने से जीवन में आने वाले सारे दुख कष्ट दूर हो जाता है इस साल गंगा दशहरा के दिन शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गंगा दशहरा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
इस साल कब है गंगा दशहरा—
हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है ज्येष्ठ में दशमी तिथि का आरंभ 16 जून को देर रात 1 बजकर 32 मिनट पर हो रहा है और इसका समापन अगले दिन यानी 17 जून को सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार गंगा दशहरा का पर्व 16 जून को मनाया जाएगा।
गंगा दशहरा पर स्नान दान का मुहूर्त—
आपको बता दें कि गंगा दशहरा के दिन स्नान दान का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से लेकर 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसमें स्नान दान करने से लेकर पूजा करना भी बहुत ही शुभ माना जाएगा। भगवान की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं।

Tags:    

Similar News

-->