Ganesh Chaturthi आज बप्पा के भोग में शामिल करें ये चीजें

Update: 2024-09-07 12:51 GMT
Ganesh Chaturthi ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन गणेश चतुर्थी को बहुत ही खास माना गया है जो कि गणपति साधना आराधना को समर्पित दिन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी का पावन पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
आपको बता दें कि भाद्रपद माह में गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक भगवान गणेश की पूजा अर्चना का विधान होता है। भाद्रपद का महीना गणपति को समर्पित किया गया है। ऐसे में इस महीने भगवान की आराधना शुभ मानी गई हैं इस साल गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 7 सितंबर दिन शनिवार यानी आज देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन घर घर में गणपति विराजमान किए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गणपति बप्पा के प्रिय भोग की सारी लिस्ट बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग—
मोदक श्री गणेश का प्रिय भोग माना जाता है। ऐसे में आज हम गणपति को प्रसन्न करने के लिए इसका भोग जरूर लगाएं। इसके बाद दूध भी श्री गणेश को पसंद है ऐसे में आज पूजा के दौरान गणपति को दूध में केसर, इलायची या बादाम डालकर भोग चढ़ा सकते हैं।
 गणपति के प्रिय भोग में दही भी शामिल है ऐसे में इस दिन दही में चीनी या गुड़ मिलाकर गणपति को भोग अर्पित करें। शिव पुत्र गणेश को फल भी प्रिय हैं ऐसे में आज आप पूजा के दौरान भगवान को विभिन्न प्रकार के फल भी अर्पित कर सकते हैं जैसे केला, सेब, अंगूर आदि।
 इसके अलावा नारियल को गणपति का प्रतीक कामना गया है इस दिन भगवान को नारियल भी अर्पित कर सकते हैं बेसन के लड्डू का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है इसके अलावा प्रभु को पूरी ​भी प्रिय है ऐसे में आप पूरी को आलू की सब्जी या दही के साथ भी भगवान को अर्पित कर सकते हैं विभिन्न प्रकार की मिठाईयों का भोग भी गणपति को लगाना अच्छा होता है ऐसे में आप गणपति को बर्फी, पेड़ा, जलेबी भी भोग चढ़ा सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->