किस्मत बदलने की ताकत रखते हैं शुक्रवार के उपाय

Update: 2023-07-14 09:37 GMT
सनातन धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा अर्चना को समर्पित होता हैं। वही शुक्रवार का दिन धन, वैभव और सुख समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष माना गया हैं इस दिन देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त दिनभर का उपवास रखते हैं और माता की विधिवत पूजा अर्चना भी करते हैं।
 माना जाता हैं कि ऐसा करने से देवी मां की कृपा प्राप्त होती हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर शुक्रवार के दिन कुछ अचूक उपायों को भी किया जाए तो किस्मत पलटते देर नहीं लगती हैं और माता रानी के आशीर्वाद से सभी प्रकार के कष्टों व दुखों का नाश हो जाता हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शुक्रवार के आसान उपाय बता रहे हैं।
 शुक्रवार के सबसे आसान उपाय—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन रसोई में बनने वाली पहली रोटी गाय को खिलाएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा घर के सदस्यों पर बरसाती हैं जिससे अन्न धन की कमी नहीं रहती हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन स्नान आदि करने के बाद माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें इस उपाय को करने से धन संबंधी सभी परेशानियों का समाधान हो जाता हैं और कर्ज से भी छुटकारा मिलता हैं।
 आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा में देवी मां को केसर वाली खीर का भोग चढ़ाएं। फिर इसे प्रसाद के तौर पर खुद ग्रहण करें। ऐसा करने से दुख परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं। वैवाहिक जीवन में सुख शांति या फिर शीघ्र विवाह की इच्छा रखने वा​ली कन्याएं आज के दिन माता लक्ष्मी को सुहाग की सभी साम​ग्री अर्पित करें। आज के दिन देवी मां की पूजा में उन्हें कमल के पुष्प जरूर अर्पित करें ऐसा करने से मनचाहे जीवनसाथी की इच्छा पूरी हो जाती हैं।
Tags:    

Similar News