Vastu defects से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Update: 2024-08-03 13:08 GMT
Vastu defects वास्तु दोष: अक्सर लोग नौकरी या पढ़ाई के लिए अपने घर से दूर किराए के घर पर रहते हैं। किराए के घर पर यूं तो ज्यादा बदलाव नहीं किया जा सकता है। लेकिन इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार बदलाव कर उसे अपने लिए शुभ जरूर बनाया जा सकता है। माना जाता है कि घर की सजावट और पूजा घर का भी धन-संपदा में बरकत पर प्रभाव पड़ता है। अक्सर लोगों को वास्तु का ज्ञान नहीं होने पर वह घर की सजावट पर उतना ध्यान नहीं देते हैं। जिसके कारण उन्हें कई तरह की
अड़चनों
का सामना करना पड़ता है। आप हम आपको बता रहे हैं कि आखिर किराए के घर में आखिर कौन से उपायों से वास्तु दोष से मुक्ति पा सकते हैं।
माना जाता है कि किराए के घर में सामान को व्यवस्थित करते समय ध्यान रखना चाहिए कि मकान का northeast हिस्सा ज्यादा से ज्यादा खाली रहे। जबकि घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में भारी सामान जैसे बेड या सोफा आदि रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पलंग का आगे वाला हिस्सा दक्षिण दिशा में होना चाहिए। यानी सोते समय आपके पैर उत्तर दिशा में रहें। इसके अलावा आप बेड का सिरहाना पूर्व दिशा में भी कर सकते हैं। लेकिन कभी भी सोते समय आपका सिर उत्तर दिशा में नहीं होना चाहिए।
कहा जाता है कि घर में पूजा कक्ष होना शुभ होता है। कहते हैं कि किराए के घर में उत्तर-पूर्व कोने में पूजा स्थान होना शुभ होता है। इससे धन-संपदा में बरकत होती है।
माना जाता है कि जब घर में प्रवेश करते हैं, तो पहली जिस दीवार को आप देखते हैं, वह खाली नहीं होनी चाहिए। माना जाता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा में रूकावट आती है। ऐसे में आप दीवार में भगवान गणेश की प्रतिमा लगा सकते हैं।
Vaastu Shaastra में घर में पानी की बर्बादी को अशुभ माना गया है। ऐसे में सुनिश्चित करना चाहिए कि घर में नल या पाइप से पानी लीक न हो। माना जाता है कि ऐसा होने से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है।
शास्त्रों के मुताबिक, घर में खाना खाने का एक स्थान जरूरी होता है। माना जाता है कि घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में से एक जगह चुननी चाहिए।
Tags:    

Similar News

-->