आज यानी कि 3 जुलाई, दिन सोमवार को पूर्णिमा तिथि है।
जहां एक ओर धार्मिक दृष्टि से इसे गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जा रहा है तो वहीं, ज्योतिष में 3 जुलाई का दिन बेहद खास माना जा रहा है।
ज्योतिष के अनुसार, 3 जुलाई को साल का पहला सुपर्मून दिखने वाला है जो न सिर्फ महत्वपूर्ण है बल्कि इसका प्रभाव भी राशियों पर नजर आएगा।
ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं सुपरमून के समय, महत्व और उसके राशियों पर प्रभाव के बारे में विस्तार से।
सुपरमून 2023 का समय
भारतीय समय के अनुसार, सुपरमून शाम 5 बजकर 39 मिनट पर देखा जा सकेगा।
इस दिन से लेकर आगे तीन दिन चंद्रमा (चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय) का प्रकाश सामान्य तौर से कही ज्यादा होगा।
सुपरमून 2023 का महत्व
ज्योतिष में सुपर्मून होने के कारण गुरु पूर्णिमा को हिरन पूर्णिमा भी कहा जाता है।
जुलाई में नजर आने वाला यह फुल मून को 'बक' या 'थंडर' भी कहलाता है।
सूर्य अभी कर्क राशि में है और यह सुपरमून मकर राशि में अपना स्थान लेगा।
सूर्य का कर्क और चंद्रमा का मकर राशि में होना सभी राशियों के लिए यह शुभ है।
सूर्य और चंद्रमा का स्थान सभी राशियों के जीवन में शांति और एकाग्रता लाएगा।
साथ ही, सभी राशियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं और तरक्की के योग भी बनेंगे।
मकर राशि शनि की राशि कहलाती है। इस राशि में चंद्रमा के आने से शनि शांत होंगे।
चंद्रमा के शनि की राशि में आने से इस राशि के लोगों को बहुत लाभ मिलने वाला है।
वहीं, कर्क राशि जल राशि कहलाती है। इस राशि के लोगों को पारिवारिक सुख मिलेगा।
सुपरमून 2023 का राशियों पर प्रभाव
मेष: सुपरमून के प्रभाव से मेष राशि के लोगों को करियर में बहुत लाभ मिलेगा। नए अवसर जीवन में आएंगे। प्रगति के मार्ग खुलेंगे।
वृषभ: सुपरमून के प्रभाव से वृषभ राशि के लोगों को काम या पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। यह समय अच्छे बदलाव लाएगा।
मिथुन: सुपरमून के प्रभाव से मिथुन राशि (मिथुन राशि के लोगों का स्वभाव) ले लोगों को रिश्ता अपने पार्टनर के साथ बेहतर बनेगा। हालांकि पैसों के मामले में हानि हो सकती है।
कर्क: सुपरमून के प्रभाव से कर्क राशि के लोग पुराने चले आ रहे रिश्ते पर अब अहम कदम उठा सकते हैं। रिश्ते पर विवाह की मुहर लग सकती है।
सिंह: सुपरमून के प्रभाव से सिंह राशि के लोगों को अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। काम और सेहत के बीच बैलेंस करें।
कन्या: सुपरमून के प्रभाव से कन्या राशि के लोग प्यार से भरपूर रहेंगे। यह सुपरमून कन्या राशि के लोगों के लिए प्यार और विवाह के योग बना रहा है।
तुला: सुपरमून के प्रभाव से तुला राशि के लोगों को फैमिली टाइम मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते सुधरेंगे एवं मजबूत होंगे और घर में शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक: सुपरमून के प्रभाव से वृश्चिक राशि के लोगों को अच्छा एक्सपोज़र मिलेगा। लोगों से घुलना-मिलना इस राशि के लिए बेहद लाभकारी होगा।
धनु: सुपरमून के प्रभाव से धनु राशि के लोगों का फोकस उनके करियर के प्रति बढ़ेगा, नौकरी बदलना बहुत फायदेमंद होगा, धन लाभ के भी हैं योग।
मकर: सुपरमून के प्रभाव से मकर राशि के लोग जॉब और करियर से रिलेटेड अपने सपनों को पूरा कर पाने में कामयाब रहेंगे।
कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह आत्म चिंतन करें। जल्दबाजी में निर्णय न लें और अपने मन को हारने न दें।
मीन: सुपरमून का मीन राशि के लोगों के रिश्तों पर पड़ेगा। ऐसे में इस राशि के लोगों को जरूरत है कि अपने रिश्तों के प्रति सजग रहें।
आप भी इस समय पर सुपरमून को देख सकते हैं और अपनी राशि पर होने वाले प्रभाव को हमारे इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Tags: